Rajgir घूमने आये युवक को अपराधियों ने गोली से भूना

नालंदा: नालंदा के पर्यटक स्थल राजगीर में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने घूमने आये एक युवक को गोलियों से भून दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के बालगंगा के समीप की है जहां अपराधियों ने घूमने आये एक युवक को गोलियों से भून डाला। मृतक की पहचान आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी मंजीत कुमार के रूप में की गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अपराधी युवक को तब तक गोली मारते रहे जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ राजगीर घूमने आया था तभी राजगीर थाना क्षेत्र के बालगंगा के समीप स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीँ घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या सुनियोजित थी और मृतक को बहला कर बालगंगा के समीप अँधेरे में बुलाया गया जहां स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उसे गोली से भून डाला। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार न बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Patna- लोगों में था रामजी राय का दहशत इसलिए कर दी हत्या, हत्या करने वाले ने…
Rajgir Rajgir Rajgir

Rajgir

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...