Advertisment

NEET पेपर लीक मामला : मुख्य आरोपी संजीव और सिकंदर की प्रॉपर्टी होगी जब्त? ED ने शुरू की जांच

पटना : नीट यूजी पेपर लीक मामले से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त करने का सरकार ने निर्देश दिया है। नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया और जूनियर इंजीनियर सिंकदर प्रसाद यादवेन्दु की अवैध संपत्ति जब्त हो सकती है। इस मामले के आरोपियों के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी को आशंका है कि नीट घोटाले में संलिप्त अभियुक्तों ने गलत तरीके से अवैध संपत्ति बनाई है। ईडी ने इस संबंध में दिल्ली में इंफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज किया है। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत ईडी ने आरोपियों को नोटिस भी जारी किया है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिलने पर आरोपियों की संपत्ति जब्त हो सकती है। वहीं संजीव मुखिया की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। उधर, बिहार सरकार ने उसे उद्यान महाविद्यालय, नालंदा के तकनीकी सहायक पद से निलंबित कर दिया है। बताया गया था कि संजीव दो महीने से बगैर सूचना महाविद्यालय नहीं आ रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के निदेशक प्रशासन ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े : NEET पेपर लीक मामला : CBI ने दायर की पहली चार्जशीट

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...