Advertisement
Advertisement

Train में लड्डू खरीद कर खाई महिला और फिर हो गया…

औरंगाबाद: रेलवे में यात्रियों को सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन लगातार सतर्क रहने की अपील लोगों से करती है। आरपीएफ और जीआरपी ट्रेनों में गड़बड़ी फ़ैलाने वालों के खलिएफ मुहीम भी चलाते रहती है फिर भी ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह लगातार सक्रीय हैं। औरंगाबाद में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया हालांकि गनीमत रही कि महिला का सामान नशाखुरानी गिरोह के सदस्य ले कर भाग पाते उससे पहले ही महिला रेलवे स्टेशन पर उतर गई जिसे अन्य यात्रियों ने अस्पताल पहुंचाया।

मामले में पीड़िता मीणा देवी ने बताया कि वह अपने मायके माला बिगहा से अपने घर फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर लौटने लिए के रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई थी। देव रोड स्टेशन पर तीन चार व्यक्ति उसके पास में आकर बैठ गए जिसमें एक नारियल का लड्डू बेच रहा था। मैंने उससे लड्डू खरीद कर खाया और फिर मेरी तबियत बिगड़ने लगी। आधे घंटे में फेसर रेलवे स्टेशन पर मैं उतर गई तो स्थानीय लोगों ने मुझे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद अब तबियत ठीक है। महिला ने बताया कि उसका सारा सामान और ढाई वर्ष का बच्चा सुरक्षित है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Begusarai में सीएसपी संचालक से लूटपाट, लूटपाट के साथ…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Train Train

Train

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...