Advertisement
Advertisement

Civil Surgeon कार्यालय में व्यक्ति ने खाया जहर, फिर..

जहानाबाद: जहानाबाद में मेडिकल रिपोर्ट को लेकर एक व्यक्ति ने सिविल सर्जन कार्यालय में जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। आत्महत्या की कोशिश करने वाले की पहचान काको थाना क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय यादव के रूप में की गई।

मामले में परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी विवाद की वजह से अजय यादव की किसी से झगड़ा हुई थी। उसने सदर अस्पताल में अपना इलाज करवाया था और सदर अस्पताल से उसे गहरा जख्म का रिपोर्ट दिया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है इसी बीच आरोपी ने दुबारा मेडिकल जांच की मांग की और घायल का दुबारा मेडिकल जाँच कर हलकी चोट का रिपोर्ट बनाया गया।

अजय यादव ने मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की लेकिन उसे डॉक्टरों के द्वारा टाला जा रहा था इसी वजह से आज उसने आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने डॉक्टर पर पैसा मांगने का भी आरोप लगाया और कहा कि पैसे की मांग की गई थी नहीं देने पर सही मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिया जा रहा था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-  Operation Muskan के तहत 52 लोगों को मिला उनका…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Civil Surgeon Civil Surgeon

Civil Surgeon

Commercial Advertisment

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...

JTET 2026: अभ्यर्थियों ने मांगे 10 अंक Grace Marks, CM हेमंत...

JTET 2026 में प्रश्नपत्र की गलतियों और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने सभी पात्र उम्मीदवारों को 10 अंक ग्रेस मार्क्स देने की मांग...

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों में हिंसक...

 हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई,...