Advertisement
Advertisement

आधी रोटी खा लेंगे लेकिन…Champai Soren के बीजेपी ज्वाइन करने पर विधायक दशरथ गागराई का बड़ा बयान…

Ranchi Desk : पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) के बीजेपी में शामिल होने के कयास झारखंड की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चंपई सोरेन आज दिल्ली गए हुए हैं। कयास लगाए जा रहे थे उनके साथ जेएमएम के 6 विधायक भी दिल्ली गए हैं उनमें खरसांवा विधायक दशरथ गागराई का भी नाम आ रहा है। उनके भी बीजेपी में शामिल होने की सूचना है।

इन सबके बीच खरसांवा विधायक दशरथ गागराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में भ्रामक खबरे चल रही है कि चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। मैं चंपई सोरेन के साथ निजी कार्य से बाहर जा रहा हूं।

Champai Soren : मैं अपने मतदाताओं को कभी भी धोखा नहीं दूंगा

उन्होंने खुद को जेएमएम का हितैशी बताते हुए कहा है कि वे जेएमएम के प्रति वफादार हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन राज्य के सर्वमान्य नेता हैं उनकी ही छत्रछाया में मैंने राजनीति की शुरुआत की। चाहे कुछ भी हो जाए हम आधी रोटी खा लेंगे पर गुरुजी के मान-सम्मान को नीचे कभी नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें- चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया से हटाया JMM का नाम, क्या बीजेपी ! 

आगे उन्होंने कहा कि झामुमो इस राज्य की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है। मुझे खुद पर गर्व है कि मैं इस पार्टी का एक सिपाही हूं। खरसावां की जनता ने 2014 से भूखे-प्यासे रहकर मुझे चुनाव जिताया है। मुझपर खरसावां की जनता का बहुत बड़ा कर्ज है। बीजेपी में शामिल हो कर मैं अपने मतदाताओं को कभी भी धोखा नहीं दूंगा।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...