चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया से हटाया JMM का नाम, क्या बीजेपी !

Ranchi Desk : पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। चंपई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर के अकाउंट से JMM का नाम हटा दिया है। अब वहां सिर्फ पूर्व सीएम लिखा हुआ है। बता दें कि आज सुबह चंपई सोरेन के घर और बाजार से भी JMM से का झंडा हटाने की सूचना है।

JMM से क्या दूरी बना रहे हैं चंपई सोरेन

हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है पर कयास लगाए जा रहे हैं कि JMM से दूरी बनाना चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की ओर संकेत दे रहे हैं। इन सबके बीच चंपई सोरेन का आज दिल्ली जाना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। उनका लोबिन से मिलना और अचानक दिल्ली चले जाना भी एक इशारा है।

ये भी पढ़ें- Pakur में सीएम हेमंत की ललकार, आज घंटी बजाओ कल हम इनका सफाया करेंगे… 

हालांकि दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने इसका खंडन किया है कि वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी से मिलने के लिए दिल्ली आएं हैं। बीजेपी में जाने की बात महज अफवाह है। मैं जहां हूं वहीं रहूंगा। अब इसको लेकर कयासो का बाजार फिर से गर्म हो गया है।

 Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के Low Pressure का असर,...

झारखंड में बंगाल की खाड़ी से बने लो प्रेशर का असर दिख रहा है। रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। 20 जुलाई तक...

NGO Cyber Fraud Case: आखिर NGO के बैंक खाते से कैसे...

NGO Cyber Fraud Case: साइबर क्राइम के एक बड़े मामले में, जमशेदपुर साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार...

JSLPS Women Protest: जमशेदपुर में JSLPS पर महिलाओं का हल्ला बोल,...

JSLPS Women Protest: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी महिलाओं ने कई मुद्दों पर शिकायत करने के लिए डिप्टी...