Sawan की अंतिम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में लगा कांवरियों का तांता

मुजफ्फरपुर: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की देर रात से ही श्रद्धालु जलार्पण के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं के आने के साथ ही पूरा इलाका बोलबम और हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। श्रद्धालु हाजीपुर स्थित पहलेजा घाट से जल लेकर पैदल ही जलार्पण के लिए पहुंचे। सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा और सड़कों पर सिर्फ शिवभक्त नजर आ रहे थे।

बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार की सुबह चार बजे मंदिर का पट खोल दिया गया था। श्रद्धालु रात के 12 बजे से पहुंचने लगे थे और मंदिर का पट खुलने के बाद से लगातार जलार्पण कर रहे हैं। रविवार को भी भक्तों की भारी भीड़ रही और रात नौ बजे तक भक्त जलार्पण करते रहे। इसके बाद अरघा पर जलाभिषेक शुरू किया गया जो सोमवार की देर रात चलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    खगड़िया में अवैध Mini Gun Factory का उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Sawan Sawan

Sawan

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...