चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भारी भीड़

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन की चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बोल बम के जयकारे से बाबा का दरबार गूंज उठा। अरघा के माध्यम से भक्तों ने जलाभिषेक किया।
उत्तर बिहार का बाबाधाम कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सावन की चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार की आधी रात को बोलबम के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। कावरिया भोलेबाबा के नाम का जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे। लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

आपको बता दें कि रविवार रात 12 बजते ही बाबा का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सेवा दल और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रही। श्रद्धालुओं ने बाबा का जयघोष करते हुए भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। बेलपत्र, गंगाजल, फल, फूल और भांग आदि का शिवलिंग पर अरघा के माध्यम से अर्पण किया। पूरा क्षेत्र और मंदिर परिसर हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

यह भी पढ़े : बाबा गरीबनाथ धाम पर जलार्पण को लेकर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

यह भी देखें : 

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...