Breaking : कोलकाता निर्भया कांड के सीबीआई जांच टीम में शामिल हुईं तेजतर्रार सीमा पाहुजा

डिजीटल डेस्क : Breaking – कोलकाता निर्भया कांड के सीबीआई जांच टीम में शामिल हुईं तेजतर्रार सीमा पाहुजा। देश और दुनिया में सुर्खियों में छाए कोलकाता निर्भया कांड की जांच में जुटी सीबीआई टीम में अब तेजतर्रार अधिकारी सीमा पाहुजा को भी शामिल कर दिया गया है।

सीबीआई में डीएसपी रैंक पर कार्यरत सीमा पाहुजा वही अधिकारी हैं जिन्होंने यूपी के हाथरस कांड की जांच करने वाली सीबीआई टीम की अगुवाई की थी।

सोमवार को कोलकाता में लगातार चौथे दिन साल्टलेक स्थित सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआई दफ्तर में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से जारी पूछताछ के दौरान ही सीमा पाहुजा पहुंची और जांच के काम में तुरंत प्रभाव से  शामिल हो गईं।

पीएम मोदी के पुराने कार्यक्रम में सीबीआई अधिकारी सीमा पाहुजा
पीएम मोदी के पुराने कार्यक्रम में सीबीआई अधिकारी सीमा पाहुजा

यूपी के हाथरस और हिमाचल के गुड़िया कांड के खुलासे में शामिल रहीं थीं सीमा पाहुजा  

मेडिकल छात्रा के साथ रेप और मर्डर की घटना के 10 दिनों बाद भी मामले की जांच कर रही सीबीआई की ओर से अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। साहसी और निर्भीक अधिकारी के रूप में सीबीआई में अपनी अलग पहचान और रसूख रखने वाले सीमा पाहुजा हाथरस कांड के दौरान डीएसपी रैंक पर थीं।

यूपी के हाथरस की घटना में दलित युवती की चार युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार की घटना में चंद दिनों बाद सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। उस मामले में सीबीआई की जांच टीम की अगुवाई करते हुए सीमा पाहुजा ने जो कार्रवाई की उसके लिए उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को मेडल प्रदान किया था।

हाथरस के साथ ही सीमा पाहुजा ने हिमाचल प्रदेश के गुड़िया कांड का खुलासा किया था। अब कोलकाता कांड में भी जल्द ही सनसनीखेज खुलासे और कार्रवाई की उम्मीद जताई जाने लगी है।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...