सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से ‘नमो फुटबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन 22 प्रखंडों में होगा

हजारीबाग. लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाने जा रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव-2024 के प्रथम चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, हजारीबाग सदर, बड़कागांव और बरही विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

मनीष जायसवाल के सौजन्य से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

लोकसभा क्षेत्र के करीब 1,000- 1500 टीम के 15,000- 20,000 खिलाडियों का समागम इस टूर्नामेंट में होने जा रहा है। प्रथम चरण की शुरुआत 21 अगस्त को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड से होगा, द्वितीय चरण आगामी 25 अगस्त को मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू से होगा।

टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी फुटबॉल टीम को प्रोत्साहन के लिए एक-एक फुटबॉल और सभी खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी भेंट किया जाएगा। प्रत्येक चरण के विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 25,000 रुपये नगद और नमो ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 15,000 नगद और आकर्षक नमो ट्रॉफी भेंट किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न और निर्देश पर “सांसद खेल महोत्सव-2024” किया जा रहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

 Ranchi Travel: दशहरा पर रांची से देव दर्शन की तैयारी, ट्रेनों...

दशहरा की छुट्टियों में रांची से धार्मिक शहरों की यात्रा का क्रेज बढ़ा है। प्रयागराज, पुरी, देवघर, जम्मू और दिल्ली की ट्रेनों में सीटें...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Weather का बदलेगा मिजाज, बारिश से...

 झारखंड में आज बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, जबकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज के...

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...