पलामू में सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम स्थगित, अब 22 को होगा

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 21 अगस्त को पलामू में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब 22 अगस्त को अपने निर्धारित कार्यक्रम झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने पलामू जाएंगे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 21 अगस्त को आयोजित भारत बंद के समर्थन में सीएम हेमंत सोरेन का यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

पलामू में सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम स्थगित

जानकारी देते हुए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है, उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले को वापस लेने की मांग पर भारत बंद का आह्वान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड सरकार भारत बंद का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर आरक्षित वर्ग के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहती है। झामुमो एवं झारखंड सरकार बंद समर्थकों के साथ है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...