Banka Police ने भारी मात्रा में शराब के साथ 1 को दबोचा

बांका: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और पुलिस इसे सफल बनाने के लिए दिन रात एक किये हुए है। लेकिन शराब कारोबारी भी कम नहीं हैं और एक से एक पैंतरा अपना कर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बांका पुलिस ने एक बोलेरो समेत भारी मात्रा में बियर और अंग्रेजी शराब बरामद किया है साथ ही पुलिस ने बोलेरो चालक को भी गिरफ्तार किया है।

मामला बांका जिला के चानन थाना क्षेत्र की है जहां कांवरिया वाहनों की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन की जांच की तो बोलेरो में एक तहखाना से भारी मात्रा में बियर के साथ अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने बोलेरो के चालक को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन से पुलिस ने 160 बोतल बियर, 750 एमएल के 24 और 180 इमेल का 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

चालक की पहचान समस्तीपुर के लड़झा घाट थाना क्षेत्र के छेछनी गांव निवासी राम बाबू राव के रूप में की गई। मामले में चानन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि जब्त वाहन व शराब के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए चालक को जेल भेज दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    औरंगाबाद में PACS अध्यक्ष के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Police Banka Police

Banka Police

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...