Advertisment

देश की बर्बादी का दूसरा नाम है Congress, मंत्री के साथ ही संजय सरावगी ने राजद पर…

पटना: Congress ने ईडी और सेबी के विरुद्ध देश भर में ईडी कार्यालय के समक्ष आज धरना प्रदर्शन किया और सेबी अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मामले को लेकर बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि देश की बर्बादी का दूसरा नाम ही कांग्रेस है। कांग्रेस ने अपने राज में जो कुछ भी किया उसका खामियाजा उन्हें आज तक भुगतना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर है, देश के लिए, किसान मजदूर के लिए जो काम हुआ है वह जनता सामने है। इसलिए उनके कुछ भी कहने से फर्क नहीं पड़ता है, वे जो भी कहते हैं उससे पहले वे अपने गिरेहबान में झांकें। इसके साथ ही सुरेंद्र मेहता ने कि तेजस्वी यादव क्राइम पर बोलते हैं, 2005 से पहले बिहार किस मोड़ पर था उसको लेकर वे पहले अपने गिरेहबान में झांके और फिर जवाब दें।

वे देखें कि वे कहां से आये और क्या देख रहे हैं ये बताएं। उनका अपना कुछ तो है नहीं वे अपने बाप की राजनीति पर राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में भी आगे ही बढ़ता रहेगा।

वहीं इस मामले में भाजपा एमएलए संजय सरावगी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिन लोगों ने पाताल से लेकर आसमान तक को लूटा है और जो लोग बेल पर हैं वही लोग ईडी के दफ्तर जा रहे हैं या ईडी के खिलाफ बोल रहे हैं या भारत सरकार के संवैधानिक संस्थाओं पर ऊँगली उठा रहे हैं। ऐसे लोगों ने देश को लूटा है। जनता सब देख रही है कि जो लोग बेल पर हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जिनके सरकार ने देश को लूटा है वे आज भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं बिहार में क्राइम में बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवालों पर संजय सरावगी ने कहा कि उनके बोलने का कोई मतलब नहीं है। उनके पिता के समय तब अपराधी कहां से निकलते थे, अपहरण का डील कहाँ से होता था। इसलिए अपराध पर बोलने का उनके पास कोई हक़ अधिकार है? जिनके पिता सजायाफ्ता हैं उन्हें बोलने का हक़ है?

अभी बिहार में जो भी अपराधी हैं उन्हें जल्दी ही पकड़ा जा रहा है, सजा दी जा रही है। कोई भी अपराधी बच नहीं रहा है। आज कोई यह नहीं कह सकता है कि बिहार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है जबकि उनके पिता जी के राज में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। सरेआम लूट, हत्या, बलात्कार होता था और अपराध का डील वहीं से होता था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     वाहनों के Registration Fee में कमी से बिहार के लोगों को होगा फायदा- शीला मंडल

पटना से विवेक रंजन से रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress

Congress

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...