Big Breaking : बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सरावगी, CM नीतीश ने दी बधाई

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक संजय सरावगी को पार्टी ने बड़ा पद दे दिया है। उन्हें बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अभी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जासवाल हैं। संजय सरावगी पिछली नीतीश सरकार में भूमि सुधार व राजस्व मंत्री थे। साथ ही वह पांच बार के विधायक हैं। बिहार के दरभंगा सदर सीट से चुनाव जीत कर आते हैं। संजय सरावगी 2005 से लगातार विधायक हैं।

संजय सरावगी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है

संजय सरावगी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दरभंगा सदर से पांच बार के विधायक हैं। पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वैश्य समुदाय से आते हैं जो बीजेपी का कोर वोटर है। मिथिलांचल में पार्टी का चर्चित और पुराना चेहरा है।

Sanjay Saraogi 1 22Scope News

Sanjay Saraogi 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सरावगी हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामना है।

CM 5 22Scope News

यह भी देखें :

संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डिप्टी सीएम सम्राट व विधायक जीवेश मिश्रा ने दी बधाई

आपको बता दें कि बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बने हैं। दरभंगा सदर सीट से संजय सरावगी विधायक हैं। दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे। संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने मिलकर बधाई दी, साथ में विधायक जीवेश मिश्रा भी मौजूद रहे। अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी ने कहा कि हमलोग पार्टी को मां समान मानते हैं। जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूरे ईमानदारी से निर्वहन करने की कोशिश रहेगी।

Sanjay Saraogi Samrat 22Scope News

दिलीप जायसवाल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी बधाई

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ‎भाजपा के नेता और बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Dilip 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Big Breaking : नितिन नवीन ने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला, जेपी नड्डा-अमित शाह ने क्या स्वागत…

अमित झा की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...