प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा- ‘पार्टी मां के समान’

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक व पूर्व मंत्री संजय सरावगी ने पार्टी के प्रति आभार जताया है। संजय सरावगी ने सोमवार की शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमलोग पार्टी को मां के समान मानते हैं। कैसे सरकार से संगठन का समन्वय रहे, पार्टी कैसे और आगे बढ़े, इसके लिए काम करेंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से मुझ पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

BJP पार्टी हमेशा संदेश देती है… – संजय सरावगी

आपको बता दें कि एक सवाल के जवाब में संजय सरावगी ने मीडिया से कहा कि पार्टी हमेशा संदेश देती है… पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व बूथ के कार्यकर्ता से लेकर ऊपर तक कौन क्या काम करता है। एक-एक कार्यकर्ता पर पार्टी की निगाह रहती है। पार्टी तय करती है कि किसको क्या काम देना है।

सरावगी ने कहा- ये BJP में ही संभव, एक छोटा सा…

संजय सरावगी ने कहा कि कल इतना बड़ा निर्णय हुआ। बिहार के लिए गौरव का दिन था। हमारे नेता नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने, ये भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है। मुझे इतना बड़ा दायित्व पार्टी ने सौंपा है, हम लोग ईमानदारी से पार्टी को और कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए प्रयास करेंगे।

मिथिला को भी काफी सम्मान मिला है – विधायक संजय सरावगी

मिथिला को भी काफी सम्मान मिला है। इस सवाल पर संजय सरावगी ने कहा कि पुनौरा धाम से लेकर मिथिला और मिथिला के मुख्यालय दरभंगा तक… छठी बार दरभंगा के लोगों ने मुझे सेवा का अवसर दिया है और पार्टी ने इस दायित्व को सौंपा है… तो निश्चित रूप से इस दायित्व को ईमानदारीपूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे।

यह भी देखें :

संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लगातार उन्हें बधाई मिल रही है

उधर, संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद लगातार उन्हें बधाई मिल रही है। संजय सरावगी को बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि संजय सरावगी को पार्टी की कमान दी गई है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा बिहार में मजबूती के साथ संगठन का काम करेगी।

यह भी पढ़े : Big Breaking : बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सरावगी…

अमित झा की रिपोर्ट

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...