बिहार के 11 जिलों के लोग रहें अलर्ट, हो सकती है भारी बारिश

पटना : बिहार में मौसम गजब ही करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी उमस भरी गर्मी देखने को मिल रहा है। कल यानी गुरुवार की रात में मौसम में अचानक फेरबदल हुआ। कल रात में पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिला। आज यानी 23 अगस्त को सभी जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं जबकि 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। ऐसे में अगर आज घर से निकल रहे हैं तो जरा अलर्ट हो जाएं क्योंकि वज्रपात की भी संभावना है। आज खासकर दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाकों में मॉनसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। शुक्रवार की सुबह से ही बिहार मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की जा रही है। मौसम विभाग ने आज अल सुबह से 20 जिलों में वर्षा दर्ज को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि जिन 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें राजधानी पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में आज सुबह 5:24 से नौ बजे तक के बीच वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं औरंगाबाद, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बक्सर, कैमूर और रोहतास के लिए शुक्रवार तड़के रिपोर्ट जारी की गई और बताया गया कि सुबह सात बजे तक वर्षा की संभावना है।

बिहार के इन 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना

वहीं आज 11 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन 11 जिलों में कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, बांका, जमुई, किशनगंज और पूर्णिया शामिल हैं। बिहार में मॉनसून की सक्रियता कल शनिवार तक बने रहने की संभावना है। रविवार (25 अगस्त) से लगातार अगले पांच दिनों तक मॉनसून की बेरुखी देखने को मिलेगी। मॉनसून के कमजोर होने के संकेत हैं।

यह भी देखें :

वहीं बीते गुरुवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक बारिश औरंगाबाद में 126.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। गुरुवार को राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। पटना में 0.8 डिग्री की गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीतामढ़ी में सबसे अधिक तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़े : बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...