Advertisment

पटना सहित बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, आज कहीं गिरेगी बिजली

पटना : दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बिहार में प्रवेश करते ही मौसम पूरी तरह से बदल गया है। खासकर, दक्षिण बिहार के जिलों में लगातार भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। आज यानी शुक्रवार को भी दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में अधिक वर्षा की संभावना है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी पटना मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया है।

Goal 6 22Scope News

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं आज दक्षिण बिहार के गयाजी, नवादा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बांका और जमुई में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है। मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के आसपास के जिलों की बात करें तो बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा में भी अधिक बारिश हो सकती है। कल यानी गुरुवार की रात से ही राजधानी पटना के कई इलाके में झमाझम बारिश हो रही है।

बिहार में अभी तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

आपको बता दें कि दक्षिण बिहार के शेष जिलों और उत्तर बिहार के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। बिहार में वर्षा की सक्रियता अभी अगले तीन दिनों तक लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से गया, नवादा और औरंगाबाद जिले के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

कल कई जिलों में हुई है वर्षा

वहीं गुरुवार को कई जिलों में वर्षा हुई है। सबसे अधिक बारिश गयाजी में 130.2 मिलीमीटर हुई है। इसके बाद नवादा के ककोलत में 120 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा हुई है। औरंगाबाद में 58.4 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण में 50.2, पूर्वी चंपारण में 48, सीतामढ़ी में 48, लखीसराय में 38.4 और मुंगेर में 33.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा के चलते तापमान भी गिरा है। सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी पटना में 2.5 डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के करीब रहा।

यह भी पढ़े : राजधानी पटना में मौसम हुआ सुहाना, सुबह से हो रही है बारिश

14th JPSC PT 2025: सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट...

 14वीं जेपीएससी पीटी 2025 में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को सुनवाई होगी।14th JPSC...

Jharkhand Police Constable Recruitment 2015: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पात्र...

 झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती 2015 के नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। पात्र उम्मीदवारों की चार सप्ताह में नियुक्ति...

Diwali Flight Fare: दीपावली से पहले रांची आने का हवाई किराया...

दीपावली से दो माह पहले ही रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया बढ़ने लगा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से टिकट डेढ़ से...