Advertisement
Advertisement

बिहार की मुस्लिम तंजिमों ने तेजस्वी से की मुलाकात, कहा- मंजूर नहीं होने देंगे वक्फ तरमीमी बिल

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुक्तलिफ मुस्लिम तंजीमों के ओहदेदारों ने ‘वक्फ बोर्ड संशोधन बिल’ के सिलसिले में मिले और वाजेह और तफ्सील-वार गुफ्तुगू हुई। तेजस्वी ने फरमाया कि हमारी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शुरू से ही अक्लियत के हरेक मुद्दे पर संवेदनशील रहे हैं। किसी भी धार्मिक मामलों में बिहार सरकार के दखल-अंदाजी के खिलाफ हैं। इन संशोधनों से ना सिर्फ मुस्लिम बल्कि दीगर मजहबों के मजहबी, सकाफती और जायदाद के हुकूक पर असर पड़ेगा और एक दलत नजीर कायम होगी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी मोदी-नीतीश एनडीए की इस गैर संवैधानिक, गैर जरूरी प्रस्तावित संशोधन बिल जो की मुल्क के सेक्युलर ताने-बाने को तोड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने के मकसद से लाया गया है उसका पुरजोर विरोध करती है।तेजस्वी ने आए हुए डेलीगेशन को तसल्ली दिलाया कि हम उनके साथ हैं और किसी कीमत पर इसको संसद से पारित नहीं होने देंगे और इस लड़ाई को सभी फोरम पर लड़ेंगे। अफसोस है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बिल के समर्थन में हैं।

यह भी पढ़े : खालिद अनवर का तेजस्वी पर तंज, कहा- हो चुके हैं बेरोजगार, उन्हें समझ में नहीं…

यह भी देखें : 

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...