Babulal ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना-राज्य सरकार ने बस राज्य के युवाओं को ठगा है….

Ranchi : आज राजधानी रांची में बीजेपी के युवा आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल (Babulal) मरांडी ने वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरांडी ने सोरेन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने झारखंड के युवाओं से किए गए नौकरी देने के वादे को पूरा नहीं किया है।

बाबूलाल ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन चुनाव के वक्त कहा था कि उनकी सरकार बनते ही राज्य के युवाओं को 5 लाख नौकरियां देंगे। पर राज्य में कितनों को नौकरी मिली यह हेमंत सोरेन बताए। 5 साल खत्म होने को है पर युवा अब भी बेरोजगार हैं। अगर उनमें जरा भी नैतिकता बची है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन एक भी युवा को भत्ता नहीं मिला।

आक्रोश 22Scope News

Babulal : हेमंत सरकार ने सिर्फ वादा किया पूरा कुछ नहीं किया

मरांडी ने सोरेन पर और भी कई वादों के पालन में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सोरेन ने गरीबों को सालाना 72,000 रुपये देने और दिव्यांगों को 1,000 रुपये प्रति माह पेंशन देने का वादा किया था, लेकिन ये वादे भी पूरे नहीं हुए। सीएम हेमंत ने राज्य के गरीब लोगों को हर महीने 5 किलो राशन मुफ्त देने का वादा किया था पर अब तक उनको राशन नहीं मिला है। हेमंत सरकार अपने वादों में विफल रही है।

आंदोलन की सफलता झारखंड सरकार की असफलताओं को उजागर करेगी

मरांडी ने कहा कि सोरेन की सरकार ने आंदोलनकारी युवाओं और जनता को रोकने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग किया है। उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने की अपील की और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात की। यह बयान एक बड़े जन आंदोलन के संदर्भ में आया है, जिसमें सैकड़ों लोग अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। मरांडी ने कहा कि इस आंदोलन की सफलता झारखंड सरकार की असफलताओं को उजागर करेगी और आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...