जन सुराज का लालू परिवार पर हमला, कहा- यादव जाति से आने वाले नेता को नहीं बढ़ाया

पटना : राजधानी पटना की सड़कों पर एक बार फिर से आज पोस्टर वार देखने को मिला है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर वाली जन सुराज के तरफ से पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के जरिए लालू परिवार को निशाना बनाया गया है। पोस्टर के जरिए यादव समाज को यह दिखाने को कोशिश की गई है कि लालू यादव सिर्फ अपने परिवार के अलावा अन्य किसी यादव जाति से आने वाले नेता को कभी भी आगे बढ़ाने का काम नहीं किया है। पोस्टर में साफतौर पर लिखा गया है कि लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार बाकी सभी यादव नेताओं का किया राजनैतिक संघार किया। बिहार की राजनीति में लालू परिवार पर लगातार हमला बोला जा रहा है। जन सुराज की नेता अर्पणा यादव की तरफ से पोस्टर लगाया गया है।

यह भी पढ़े : राजद पर प्रशांत किशोर का हमला, कहा, ‘इन्होने लालटेन नहीं छोड़ा लेकिन….’

यह भी देखें : 

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...