Advertisment

पता चला कि आये हैं Sales Tax के अधिकारी तो शहर की दुकानें हो गई बंद

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के लौरिया नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र में रविवार के दिन एकदम बंदी जैसा नजारा रहा। इक्के दुक्के दुकानों को छोड़कर बाजार की सभी दुकानें बंद रही। दरअसल लौरिया में जैसे ही दुकानदारों को पता चला कि सेल्स टैक्स के अधिकारी शहर में छापेमारी के लिए पहुंचे हैं दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरा दिया। हालाँकि कुछ दुकानदार दुकान के बाहर खड़ा हो कर बंद दरवाजे के पीछे दुकानदारी करते दिखे लेकिन लगभग सभी दुकानों का शटर गिरा हुआ दिखा।

रविवार के दिन वैसी दुकानें भी बंद दिखी जिसके मालिक हमेशा पक्का बिल की बात करते थे। सेल्स टैक्स के अधिकारी के शहर में आने की खबर के साथ ही किराना दुकान से लेकर कपड़ा, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक समेत लगभग सभी दुकानें बंद दिखी। बीच बीच में दुकान का कर्मी उठ उठ कर मार्केट में घुमकर हवा मिला रहे थे तो कुछ दुकानदार लौरिया ब्लौक में घुमकर टीम के सदस्यो को देखने की कोशिश करते हुए नजर आये।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुशवाहा ने बताया कि लौरिया में बड़े दुकानदार जीएसटी तो रखे हैं लेकिन खरीद बिक्री में उसका इस्तमाल नहीं करते हैं। प्रत्येक वर्ष लौरिया नगर पंचायत के दुकानदार सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। रविवार को तो लौरिया बाजार में करोना काल जैसे हालात देखने को मिला।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Accident को दावत दे रहा है यह पुल, 10 वर्ष पहले अधिकारियों ने किया था निरीक्षण आज तक नहीं हुई मरम्मत

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Sales Tax Sales Tax

Sales Tax

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये...

 लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़ जैसी स्थिति में 7 श्रद्धालुओं की मौत के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख...

Lakhisarai Ashok Dham Stampede: भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, दो...

 बिहार के लखीसराय अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो ट्रेनों के एक साथ ठहराव और बिजली पोल गिरने...

JMM Protest: खनिज कानून 2026 के विरोध में JMM की बैठक...

खान एवं खनिज कानून 2026 के विरोध में झामुमो की रांची में बैठक होगी। पार्टी आंदोलन की रणनीति तय करेगी और 20 अगस्त को...