Breaking: दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल

रांची. बड़ी खबर झारखंड की सियासत से आ रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे। वे रांची में 30 अगस्त को अधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इसकी जानकारी अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से थोड़ी देर पहले मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में 30 अगस्त को रांची में शामिल होंगे।’

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

बता दें कि, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने जेएमएम से बगावत करते हुए पार्टी छोड़ने को लेकर चल रहे सस्पेंस को उस समय विराम लगा दिया था, जब उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर जेएमएम में अपमानित करने का आरोप लगाया था।

उस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में अपने पास तीन विकल्प खुले होने को बताया था। उनमें पहला- राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा- अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा- इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा था कि वे खुद की पार्टी बनाएंगे। लेकिन अब सभी अटकलें खत्म हो गयी हैं। वे 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...

Jharkhand Gramin Bank: क्रूर शहंशाह का दरबार ………

Jharkhand Gramin Bank गढ़वा: कभी राजाओं के दरबार में फरियादी घंटों खड़े रहते थे। आज लोकतंत्र है, मगर कई बार बैंक की खिड़की के...

Dhanbad News: धनबाद में आरोपों की सियासत तेज, ढुल्लू महतो ने...

Dhanbad News: मंगलवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी पर कई...