Advertisment

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल, जानिए इस पर क्या बोले अर्जुन मुंडा

रांची. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे। इस बीच उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत चंपई सोरेन का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है। बता दें कि, राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि चंपई सोरेन के बीजेपी में आने की खबर से बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा नाराज चल रहे हैं।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा है, आदिवासियों के बीच में सिर्फ वोट की राजनीति करना स्वीकार्य नहीं है। सत्ता लोलुपता के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया है। नीति और सिद्धांत के साथ पूरे देश में आदिवासियों को संगठित करने की दृष्टि से एक बड़े कदम के तहत आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी का भाजपा में आना एक शुभ संकेत है।’

बता दें कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे। वे रांची में 30 अगस्त को अधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इसकी जानकारी अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर बाबूलाल मरांडी दिल्ली गये हैं।

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से थोड़ी देर पहले मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में 30 अगस्त को रांची में शामिल होंगे।’

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...