गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर दहला बांका, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बांका : बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति की गोली मार हत्या कर दी गई मृतक शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगा गांव निवासी दयानंद सिंह उर्फ दयलु है। मृतक की पत्नी रानी देवी ने बताया कि उनके पति सुबह सात बजे काम पर जाने को कह कर घर से निकला करीब दो घंटे बाद सूचना मिली कि उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक ट्रैक्टर ड्राइवर का कम करता था। सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी मैनमा गांव घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद पूरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के सभी घरों में ताला लटका पड़ा है।

आपको बता दें कि मैनमा गांव में बद्री विशाल ठाकुरवाड़ी न्यास समिति का सैकड़ों बीघा जमीन है। जिसको लेकर अब तक दर्जन हो हत्याएं हो चुकी है। बताया जाता है कि घटना का कारण वही जमीनी विवाद हो सकता है। वहीं घटना के मूल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है जो भी दोषी है उसको बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर शराबी ने मचाया हुड़दंग, बच्चों के साथ मारपीट, सहायिका के साथ की छेड़खानी…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...