गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उठा मोतिहारी, VIP के प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या

225
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उठा मोतिहारी, VIP के प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला उठा मोतिहारी, VIP के प्रखंड अध्यक्ष को गोली मारकर हत्या
Advertisment

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गोलियों के तड़तड़ाहट से मोतिहारी दहला उठा। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेखौफ अपराधियों ने कामेश्वर सहनी को गोलियों से भूना। अपराधियों ने प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी को चार गोली मारी है।

Advertisment

अल्हे सुबह शौच पर जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

बताया जा रहा है कि अल्हे सुबह शौच पर जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारी। घटनास्थल पर ही कामेश्वर सहनी की मौत हो गई। दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव की घटना है। घटना की सूचना मिलते ही रक्सौल डीएसपी सहित कई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सिंहेश्वर में बुढ़ावे पुल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Advertisement