Advertisment

जिले में अपराधी हुए बेलगाम, दिनदहाड़े लड़के को मारी गोली

नवादा : नवादा जिले में अपराधियों के सामने पुलिस ने घुटने टेक दिया है। यही कारण कि पुलिस पर हमले तो हो ही रहते हैं। नागरिकों की दिनदहाड़े हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। ताजा मामला नगर का है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 12 वर्षीय नाबालिग पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के रामनगर के पास एक 12 वर्षीय बालक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी बालक की पहचान रंजीत चौधरी का पुत्र प्रेम कुमार के रूप में की गई है। वह अपने ठंडे (क्लोड ड्रिंग) की दुकान में बैठा था तभी बदमाशों ने सीने में गोली मार कर जख्मी कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी बालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : मनचले युवकों ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...