Advertisment

Big Breaking : DGP भट्टी की विदाई, CISF के बनाए गए DG

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की विदाई हो गई है। सीआईएसएफ के डीजी बनाए गए हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 सितंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक बने रहेंगे। दलजीत सिंह चौधरी जो वर्तमान में एसएसबी के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पद पर तैनात किए गए। 30 नवंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक बने रहेंगे।

भट्टी ने बिहार में बेहतर पुलिसिंग के लिए बहुत किया है काम

सीआईएसएफ के डीजी बने आरएस भट्टी ने बिहार में बेहतर पुलिसिंग के लिए बहुत काम किया है। Dial 112 गांव-गांव तक पहुंचा। बिहार पुलिस में प्रशिक्षण को बढ़ावा: दिया गया। कुशल और तकनीकी रूप से पुलिसकर्मी दक्ष बने। प्रमोशन के अंतर्गत 10 हजार से अधिक कर्मियों को पीटीसी ट्रेनिंग कराया गया और प्रमोट किया गया। सोशल मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। जिससे डिजिटल रूप में शिकायतों को सुना गया और सोशल मीडिया पर बिहार भर में बिहार पुलिस अव्वल बना। बिहार पुलिस में कांस्टेबल और बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की बंपर बहाली हुई। कई नक्सली गिरफ्तार हुए। उतर बिहार नक्सल मुक्त हुआ तो दक्षिण में उसकी जड़ें कमजोर हुई।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में 25 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...