DGP आरएस भट्टी ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया कानून का पाठ

पटना : नए कानून को लेकर बिहार में पुलिस अधिकारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की। आज से 25 हजार पुलिसकर्मियों को पटना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पटना में ज्ञान भवन में प्रशिक्षण शुरू हुआ। सभी आयु को स्मार्टफोन और लैपटॉप उपलब्ध कराया जाएगा। अपराध नियंत्रण और अपराधियों को सजा दिलाने में नया कानून कारगर होगा। पुलिस का नया कानून एक जुलाई 2024 से प्रभावी होगा। बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने आज बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को कानून का पाठ पढ़ाया। इस कार्यक्रम में डीजीपी आरएस भट्टी, एडीजी ‘लॉ एंड ऑर्डर’ जीएस गंगवार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

एक जुलाई से शुरू होने वाले नए पुलिस कानून से बिहार पुलिस का स्वरूप बदल जाएगा – DGP

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा है कि एक जुलाई से शुरू होने वाले नए पुलिस कानून से बिहार पुलिस का स्वरूप बदल जाएगा। आज पटना में नए कानून को लेकर शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए डीजीपी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बिहार पुलिस की बेहतर छवि बन सकेगी। डीजीपी ने कहा कि पिछले ढाई महीने से हम इसके लिए तैयारी कर रहे थे और इस प्रशिक्षण से बिहार पुलिस में बुनियादी परिवर्तन आएगा।

अब IO को ई-इन्वेस्टिगेशन की मिलेगी सुविधा 

उन्होंने कहा कि अब आईओ को ई-इन्वेस्टिगेशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद केस के आईओबी को लैपटॉप मिलेगा और उसके साथ पूरा न्यायालय भी जुड़ जाएगा। डीजीपी ने अपने मातहतों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद अब बिहार पुलिस अब नए ज्ञान विज्ञान के आधार पर एक नई सोच और नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : बिहार STF ने 2 कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट  

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...