Breaking : बिहार में 25 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 25 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। भागलपुर समेत कुछ शहरों के सिटी कमिश्नर बदले गए हैं। भागलपुर समेत कुछ शहरों के सिटी कमिश्नर बदले गए हैं। 11 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है।

बुधवार को जारी आईएएस ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, सारण के नगर आयुक्त सुमित कमार को पश्चिम चंपारण का उपविकास आयुक्त बनाया गया है। इनके साथ ही 14 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 11 अधिकारियों को वर्तमान पद से मुक्त कर पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी और बिहार खेल प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार राज की सेवा वापस गृह विभाग को सौंप दी गई है।

इनका हुआ ट्रांसफर

छपरा के सिटी कमिश्नर सुमित कुमार को बेतिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। खगड़िया की उप विकास आयुक्त प्रीति को बतौर भागलपुर सिटी कमिश्नर तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त नवीन कुमार को गया में उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सासाराम नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल को छपरा का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

इसी तरह, छपरा की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी को स्थानांतरित करते हुए नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दीपक कुमार मिश्रा को नवादा उप विकास आयुक्त से नालंदा का सिटी कमिश्नर तैनात किया गया है। मोतिहारी सदर के अनुमंडल अधिकारी श्रेष्ठ अनुपम को मुजफ्फरपुर का उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपमा सिंह का तबादला आरा कर दिया गया है, जहां वह उप विकास आयुक्त का पदभार देखेंगी।

यह भी देखें :

वैशाली जिले के महुआ की अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को पूर्णिया का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। दानापुर (पटना) के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह को भागलपुर में उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सोनपुर (सारण) के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक को उप विकास आयुक्त, गोपालगंज तैनात किया गया है। पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत कुंकलिक खांडेकर का ट्रांसफर नालंदा कर दिया गया है, जहां वे उप विकास आयुक्त का पद संभालंगे।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में परफार्मेंस पर पोस्टिंग नहीं, सीएम के अगल-बगल बैठने वाले करते हैं चमचे’

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...