Breaking : Jamshedpur से तेंदुए का खाल बेचने वाले गिरोह के 8 तस्कर गिरफ्तार…

Breaking

Jamshedpur : जमशेदपुर साकची आमबगान के पास तेंदुए की खाल की तस्करी करने के मामले में तेंदुए का शिकार करने वाले तीन शिकारियों को वन विभाग की टीम ने डालटनगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जाकीर, मास्टरमाइंड एक अन्य शामिल हैं, जबकि एक शिकारी की पूर्व में मौत हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वन विभाग ने जाल-फांस, जानवरों के खाल हिरण का सिंह खरगोश की हड्डी सियोल का दांत के अलावा वन उत्पाद बरामद किया है।

रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से डाल्टनगंज में छापेमारी कर रही है थी। इस दौरान कुल 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। दो तस्कर भागने में सफल रहे। आरोपियों ने डालटनगंज के जंगल से ही तेंदुए का शिकार किया था।पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि राजस्थान से जानवरों का शिकार करने की ट्रेनिंग ली थी।

Breaking : Jamshedpur से तेंदुए का खाल बेचने वाले गिरोह के 8 तस्कर गिरफ्तार
Jamshedpur से तेंदुए का खाल बेचने वाले गिरोह के 8 तस्कर गिरफ्तार

Breaking : खाल को विदेश भेजने की तैयारी में थे तस्कर

कई सालों से डालटनगंज के जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे। तेंदुए का शिकार करने के बाद खाल को जमशेदपुर भेजा गया था। यहां से खाल को तस्कर विदेश भेजने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही वन विभाग ने खाल को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि जानवरों का शिकार करने की ट्रेनिंग राजस्थान से ली थी।

15 अगस्त को वन विभाग की टीम ने सोनारी के अशोक विश्वकर्मा, चाईबासा के साम कुजूर और पिंटू कुजूर को गिरफ्तार किया था। खरीददार बनकर वन विभाग ने इस मामले का खुलासा किया था। सोनारी के अशोक से संपर्क कर तेंदुए की खाल डेढ़ करोड़ रुपए में बेचने की डील हुई थी। अशोक पैसे लेने अाम बगान पहुंचा, जिसके बाद वन विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अशोक से पूछताछ में उसने बताया कि डालटनगंज के शिकारियों ने उसे खाल उपलब्ध कराया था।

https://youtube.com/22scope

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...