गया : गया शहर के सर्किट हाउस में भाजपा विधायक सह उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. संजीव चौरसिया ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर देश में हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों और बांग्लादेशियों की संरक्षक बनी हुई हैं और उनके शासनकाल में बंगाल में हिंदुओं का नरसंहार बढ़ रहा है और ममता सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। अपराधियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
डॉ. संजीव चौरसिया ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एक डॉक्टर की हत्या के मामले में ममता सरकार ने अपराधियों को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने का प्रयास किया। डॉ. संजीव चौरसिया ने गया के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर, महाबोधी कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे गया में विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कंगना रनावत के बयान पर सवाल पूछे जाने पर डॉ. संजीव चौरसिया ने जवाब देते हुए कहां कि यह उनका निजी बयान है और इससे भाजपा का कोई संबंध नहीं है। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी अमित लोहनी, भारत सरकार के प्रतिनिधि विकाश कुमार, संतोष सिंह, संजू साव और संतोष ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : केंद्र का एक और सौगात, Gaya बनेगा स्मार्ट शहर, मांझी ने मोदी को कहा- धन्यवाद
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















