Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी समेत पांच लोगों को ED का समन, 20 अगस्त को होगी पूछताछ

 कोयला घोटाला मामले में ED ने कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन भेजा है। सभी से अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ होगी।


Coal Scam रांची: कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह समेत पांच लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। समन पाने वालों में एलबी सिंह के तीन करीबी रिश्तेदार और कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े दो लोग शामिल हैं।

ईडी ने एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, भाई विश्वविजय सिंह और साले रंजीत कुमार सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया है। आरती सिंह को 20 अगस्त को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Coal Scam: 14 और 17 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

एलबी सिंह के भाई विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त को ईडी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। वहीं उनके साले रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी की ओर से इन लोगों से कोयला घोटाले से जुड़े लेनदेन और अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ किये जाने की संभावना है। हालांकि पूछताछ के संभावित सवालों और जांच में सामने आये तथ्यों को लेकर एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है।


Key Highlights

  • कोयला घोटाला मामले में ED ने पांच लोगों को समन जारी किया।

  • एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह को 20 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

  • भाई विश्वविजय सिंह को 14 अगस्त और साले रंजीत कुमार सिंह को 17 अगस्त को तलब किया गया।

  • अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी समन मिला है।

  • सभी से कोयला घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ की जायेगी।


Coal Scam: अनिल गोयल से जुड़े दो लोगों को भी समन

ईडी ने कारोबारी अनिल गोयल से जुड़े शब्बीर आलम और महेंद्र सिंह को भी समन जारी किया है। दोनों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी की यह कार्रवाई कोयला घोटाला मामले में जांच के आगे बढ़ने के संकेत के तौर पर देखी जा रही है। एजेंसी अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर मामले में पैसों के लेनदेन और कारोबारी कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है।

Roopi Soren Last Rites: आज नेमरा में होगा रूपी सोरेन का...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को नेमरा में होगा। सुबह 9 बजे तक मोरहाबादी आवास पर...

JPSC JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, CID जांच अधूरी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने 2500 सफल अभ्यर्थियों के साथ...

Patna Lucknow Flight: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर...

 पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान...