Giridih : उत्पाद विभाग सिपाही बहाली में दौड़ के दौरान 28 अभ्यर्थी बेहोश, अस्पताल में भर्ती…

Giridih : नौकरी की उम्मीद लगाए युवा उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली को लेकर प्रयास में है और हर रोज बड़े पैमाने पर गिरिडीह के न्यू पुलिस लाइन में 10 किलोमीटर का दौड़ भी लगा रहे हैं। लेकिन दौड़ने के क्रम युवा बीच रास्ते में गिर रहे है। गुरुवार को ही न्यू पुलिस लाइन में इसी बहाली प्रक्रिया में दौड़ने के दौरान 28 युवक गिरकर बेहोश हो गए। जिसके बाद बेहोश युवको को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेहोश अभ्यर्थियों का इलाज चल रहा है।

Giridih : 10 किलोमीटर दौड़ते हुए बेहोश हुए अभ्यर्थी

बेहोश हुए अभ्यर्थियों में कोडरमा के विजय यादव, पलामू के सुहैल अख्तर, पचंबा के सचिन वर्मा, औरंगाबाद के अंकित कुमार, धनबाद के सिंदरी का प्रकाश विश्वकर्मा, धनबाद का चिंतामणी मंडल, लोहरदगा का प्रमोद उरांव, कोईमारा का दिनेश तुरी, अरवल से रंजन कुमार, धनबाद से विशाल महतो, पलामू का प्रभु कुमार देवघर के घाघी निवासी गुड्डू कुमार, कोडरमा के पूर्णा नगर निवासी आनंद कुमार, धनबाद के अभिषेक उपाध्याय समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Breaking : लातेहार में खिलाड़ियों पर गिरी बिजली, दो की मौत कई घायल…. 

जो गुरुवार को 10 किलोमीटर दौड़ की प्रक्रिया को पूरा करने के क्रम में गिर कर बेहोश हो गए। बताया जा रहा है की कड़ी गर्मी के कारण 28 अभ्यर्थी गिर कर बेहोश हुए। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल है। युवक को स्लाइन चढ़ाया जा रहा है। गंभीर रुप से घायल युवक लोहरदगा का बताया जा रहा है।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...