Palamu : झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ लगातार जानलेवा साबित हो रही है। बहाली के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है तो कई छात्र बेहोश हो चुके हैं। इसी दौरान पलामू से भी बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्पाद सिपाही बहाली की दौ़ड़ के दौरान तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई है वहीं कई छात्र बेहोश हो गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Palamu : अब तक 68 से भी अधिक अभ्यर्थी हो चुके हैं बेहोश
बता दें कि सिपाही बहाली के दौड़ के दौरान गुरुवार को ही 25 छात्र बेहोश हो गए थे वहीं शुक्रवार को भी 22 छात्र बेहोश हुए थे। बेहोशी की हालत में गंभीर 4 अभ्यर्थियों को रिम्स रेफर किया गया था जिसमें से इलाज के दौरान 3 छात्रों की मौत हो गई। दो छात्रों की मौत पहले ही हो चुकी थी। कल एक अभ्यर्थी ने दम तोड़ दिया। बहाली की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब तक 68 से भी अधिक अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं।
Palamu : मेडिकल बोर्ड के मौजूदगी में पोस्मार्टम किया जाएगा
गुरुवार को जिस अभ्यर्थी की मौत हुई थी, उसका नाम धनंजय कुमार बताया जा रहा है जोकि बिहार के गया का रहने वाला था। मृत युवक की आज मेडिकल बोर्ड के मौजूदगी में पोस्मार्टम किया जाना है। मृतक के खून का सैंपल लिया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कार्रवाई जा रही है। लगातार बेहोश हो रहे है अभ्यर्थी, स्वास्थ्यकर्मी को भी तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Ranchi : शराब पीने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत…
दौड़ के दौरान बेहोश हुए अभ्यर्थियों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभ्यार्थियों के लगातार बेहोश होने और उनकी संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं सिपाही बहाली की दौड़ के दौरान दौड़ स्थल पर 10 से अधिक एंबुलेंस की तैनाती की गई है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में अतिरिक्त जवानों के तैनाती भी की गई है ताकि बेहोश होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
Highlights


