बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, नदी में गिरकर जान बचायी

पटना सिटी : पटना सिटी के आलमगंज व खाजेकलां थाना क्षेत्र के महावीर घाट के पास पैसे लेन-देन के विवाद में बालू कारोबारी फिरोज खान उर्फ सोनू के ऊपर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया। जहां पीड़ित मोहमद फिरोज गंगा नदी में गिरकर अपनी जान बचायी। वहीं गोली चलने की सूचना पर खाजेकलां और आलमगंज की पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घायल सोनू को इलाज कराया और मामला दर्ज करते हुए कारवाई में जुट गए।

वहीं पीड़ित मोहमद फिरोज कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि कुछ पैसा हमने कर्ज लिया था, जो ऑनलाइन के माध्यम से पैसा चुकाया और कुछ बाकी था। उसे देने के लिए हमने फोन किया लेकिन हमें फोन पर धमकी और अश्लील गालियां दिया गया। साथ ही पुलिस प्रसाशन से अपना और अपना परिवार की सुरक्षा का मांग की। वहीं इस मामले पर डीएसपी-2 गौरव कुमार ने कहा कि बालू कारोबारी पर जो भी गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया है उसकी पहचान की जा रही है। अपराधी जो भी हो उसे हर हाल में गिरफ्तार होना है। अभी थाना से डीटेल लेकर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : बिहार में क्राइम कंट्रोल नहीं, पटना में BJP नेता की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना

यह भी देखें :

बिहार में क्राइम कंट्रोल नहीं, पटना में BJP नेता की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना

उमेश चौबे की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...