Ranchi : शराब पीने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत…

Ranchi : आजतक शराब पीकर हुई दुर्घटनाओं में कई व्यक्तियों की मौत हो चुकी है पर शराब पीने जाने के दौरान किसी की मौत की खबर शायद ही कहीं सुनी होगी। रांची-टाटा रोड पर नागासेरेंग के समीप दोस्त के साथ शराब पीने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Ranchi : बाइक से शराब पीने आए थे दो शख्स

लीूग min 22Scope News

मृत व्यक्ति का नाम प्रदीप पांडेय बताया जा रहा है और वह जमशेदपुर के बागबेड़ा का रहने वाला था। घटना के बारे में मृतक के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि वे दोनों बाइक से शराब पीने के लिए बुंडू के नागासेरेंग आए थे। इसी दौरान रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : बूढ़ा पहाड़ में मिला 3 किलों का केन बम, जवानों को उड़ाने की थी साजिश… 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप पांडे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मामूली खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...