शराब पीने का किया विरोध तो युवक को बना दिया अंधा

नवादा : बिहार में शराबबंदी लागू हुए आठ साल हो गए हैं। लेकिन बिहार में शराब हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहे पर होम डिलीवरी मिल जाती है। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने 2016 में शराबबंदी की थी लेकिन इसके बावजूद शराब पीने वाले और शराब कारोबारी मान नहीं रहे हैं। ताजा उदाहरण नेमदारगंज थाना की है जहां फरहा गांव निवासी रामोतार सिंह का 32 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को चाय की दुकान में मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।

बताया जाता है कि दो युवक चाय की दुकान पर आया और चाय दुकान के मालिक से शराब पीने के लिए गिलास मांगा जिसे सोनू कुमार ने शराब पीने का विरोध किया। उसी दरमियान दोनों युवक ने सोनू कुमार पर हमला बोल दिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिससे की सोनू को दाहिने आंख में काफी चोटें आ गई। वह किसी तरह जान बचाकर भागा। जब सोनू कुमार इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसका आंख देखा। डॉक्टर ने कहा कि आंख पर चोट आने के कारण आपकी आंख खत्म हो गई है। सोनू कुमार ने दो अज्ञात युवक के खिलाफ नेमदारगंज थाना में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े : आहार में डूबने से 2 बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें :

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...