Advertisment

Student 1 सप्ताह से है गायब, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर…

सारण: छपरा में अपहृत छात्र का सात दिनों बाद भी बरामदगी नहीं होने से नाराज लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामला छपरा के नगर थाना क्षेत्र के जटही पोखरा की है जहां स्थानीय विनोद मांझी का 14 वर्षीय पुत्र रिशु स्कूल जाने के दौरान लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों ने स्थानीय थाना में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अपहृत छात्र को बरामद नहीं किया जा सका है।

परिजन पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क जाम कर दिया और आगजनी की। परिजन एसआईटी गठित कर छात्र को यथाशीघ्र बरामद करने की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर छात्र की बरामदगी का आश्वासन दे कर लोगों को शांत कराया और जाम खत्म करवाया।

यह भी पढ़ें-    Doctor दंपति को नहीं हो रहा था बच्चा तो…, पुलिस ने चोरी हुए बच्चे को किया बरामद

https://youtube.com/22scope

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Student Student

Student

Highlights

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...