Commercial Advertisment

West Champaran में विद्यालय गया छात्र नहीं लौटा घर, परिजनों में…

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में एक चौदह वर्षीय छात्र लापता हो गया। छात्र के लापता होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन कर मामले की जानकारी दी हैऔर लापता छात्र की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। मामला मंझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा वार्ड संख्या 14 की है जहां बुधवार को एक दीपू कुमार नमक छात्र पढ़ने के लिए विद्यालय गया लेकिन वह वापस अपने घर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने बताया कि छात्र जब घर नहीं लौटा तो काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि छात्र की उपस्थिति स्कूल में बानी है लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मंझौलिया थाना में छात्र के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है और लापता छात्र को खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों में अनहोनी की आशंका डर का माहौल बना है। मामले में मंझौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र के लापता होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, जल्दी ही छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Exit Poll तो झांकी है, पूरा परिणाम अभी बांकी है, रामकृपाल यादव पर हमले की चिराग ने की निंदा

पश्चिम चंपारण से राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN WEST CHAMPARAN

WEST CHAMPARAN

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...