धनबाद में तालाब में मिला महिला का कटा हुआ सिर, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद. भूली ओपी थाना अंतर्गत एक महिला का कटा हुआ सिर तालाब में तैरता मिला है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद भूली ओपी पुलिस और बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

धनबाद में तालाब में मिला कटा हुआ सिर

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि भूली ओपी क्षेत्र के पाडरपाल्ला दास टोला में तालाब में तैरता हुआ महिला का कटा हुआ सिर मिला। महिला सुबह सुबह तालाब में नहाने गई थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों पुलिस को दी। वही पुलिस मौके पर पहुंच कर कटा हुआ सर को कब्जे में ले लिया है और पुलिस शरीर का बाकी हिस्सा की तलास में जुट गई है।

वहीं स्थानीय लोग कटा हुआ सर को जादू टोना से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच की बात कही है। सिर को देखर अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले की घटना है। सिर के कान में एक बाली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह अस्पष्ट नही हो पाया है कि कटा सिर किसका है।

 

 Ranchi Travel: दशहरा पर रांची से देव दर्शन की तैयारी, ट्रेनों...

दशहरा की छुट्टियों में रांची से धार्मिक शहरों की यात्रा का क्रेज बढ़ा है। प्रयागराज, पुरी, देवघर, जम्मू और दिल्ली की ट्रेनों में सीटें...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Weather का बदलेगा मिजाज, बारिश से...

 झारखंड में आज बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, जबकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज के...

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...