रहुआ धार में व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कटिहार : कटिहार जिले के कदवा प्रखंड के गोपीनगर पंचायत के रहुआ धार के समित बहियार में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना के थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल के पास से एक खून से सना शर्ट और पैंट भी बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पूरी स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। घटनास्थल पर बारसोई के डीएसपी अजय कुमार भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध विभाग की टीम ने की छापेमारी, 19 हजार लीटर जावा महुआ शराब नष्ट

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi News: 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, UGC से...

रांची में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में है। राधा गोविंद विवि की डिग्री में कई...

Ranchi Crime: नाबालिग से 17 लाख के जेवर खरीदने का आरोप,...

 रांची के चुटिया में नाबालिग से करीब 17 लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों...

Ranchi Rail Block: किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द;...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 5 सितंबर को विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और...