Giridih : रेलवे पटरी पर मिला महिला का कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर एक महिला का कटा हुआ शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Pakur Accident: ससुराल से लौट रहे युवक को कोयला लदे डंपर ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत… 

अबतक नहीं हुई महिला की पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। संभावना है कि या तो महिला रेल ट्रैक पार कर रही थी या फिर किसी कारणवश पटरी पर आ गई, जिस वजह से वह हादसे की शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें- Giridih Murder : युवक का सरकटा शव मिलने से मची सनसनी, आरोपी निकला ये… 

Giridih :  ‘मेमुल’ नाम खुदा हुआ मिला अंगूठी

पुलिस को मृतका के हाथ में एक सोने जैसी अंगूठी मिली है, जिस पर ‘मेमुल’ नाम खुदा हुआ है। यह नाम फिलहाल पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में महिला की पहचान संबंधी सूचना साझा की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला आत्महत्या, हादसा या किसी और वजह से हुई मौत का है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पिता बना हैवान, बेटी से ही करता रहा गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार… 

ये भी पढ़ें- Giridih : दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, ईंट-पत्थर और लाठी से जोरदार हमला, कई गंभीर… 

महिला की पहचान होते ही मामले की दिशा और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और रेलवे पुलिस के साथ समन्वय में मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें++++++

Chaibasa Crime : अंधेरी रात में खूनी वारदात, घर से बुलाकर सिर में गोली मारी… 

Hazaribagh : देसी साइंटिस्ट! बैगन के पौधे पर निकलेगा लबाबदार टमाटर, लाखों में कमाई… 

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप… 

Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

Breaking : पलामू में चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर, कैबिनेट से मिली मंजूरी 

Bokaro Crime : दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, मंदिर से लौटते के दौरान वारदात को दिया अंजाम… 

RIMS-2 controversy : “उपजाऊ को बता रहे बंजर”-रिम्स-2 जमीन विवाद पर भड़के संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री को बताया मानसिक दिवालिया…

Ranchi : मौत की ट्रैक! मांडर में ट्रेन से कटकर चरवाहे की दर्दनाक मौत…

Ranchi Crime : पुंदाग में लुटेरों का धावा, महिला से सोने की चेन झपटकर फरार… 

 

 

 

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...