मृतिका ने Love Affair में रची थी अपने पति की हत्या की साजिश, गलती से….

गया: बिहार के गया में चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा से बुनियादगंज जाने वाली रास्ते में बाइक से जा रहे पति-पत्नी दंपती को गोली मारकर हत्या करने वाले एक महिला और एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर इस घटना में संलिप्त एक महिला रेशमी देवी और एक युवक सिद्धि कुमार को घटना में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

घटना में पति की हत्या करने की साजिश रची गई थी लेकिन गलती से गोली पत्नी को लग गई थी। दरअसल, पकड़ाया युवक सिद्धि कुमार ने पूछताछ में बताया कि इनके दोस्त का मृतिका महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिस कारण मृतिका महिला के पति की हत्या करवाने की योजना बनायी गयी थी। घटना के वक्त मृतिका के पति मोटरसाइकिल चला रहे थे और उनके फरार दोस्त ने मृतिका महिला के पति के ऊपर गोली चलाई गई थी, किंतु गलती से गोली महिला को लग गई थी।

इसके बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी थी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 28 अगस्त को कंडी नवादा से बुनियादगंज जाने वाली रास्ते में बाइक से जा रहे पति-पत्नी को पीछे से आकर एक बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई थी और चंदौती थाना में मामला दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।

इसी दौरान एक महिला रेशमी देवी और सिद्धि कुमार को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में पता चला कि गिरफ्तार महिला रेशमी देवी लाइनर की भूमिका निभा रही थी। अपराधियों को महिला रेशमी देवी पल-पल की रिपोर्ट दे रही थी। इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CSP से लूट की कोशिश मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Love Affair Love Affair Love Affair Love Affair

Love Affair

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...