Advertisment

मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा, Munger जिला के कारीगर Buxar में बना रहे थे ह’थियार

बक्सर : नया भोजपुर ओपी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-922 के ठीक बगल में चंदा गांव से पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें पांच लोग मुंगेर जिले के हैं, जबकि एक सीतामढ़ी और एक बक्सर जिले का। यह माना जा रहा है कि मुंगेरिया कारीगरों की टीम के द्वारा कुछ दिनों पूर्व से ही हथियार बनाने का कार्य जिले में शुरु हुआ था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन कर लिया। जिनके घर में इस गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था वह सेवानिवृत शिक्षक है।

आपको बता दें कि पुलिस इस मामले में पकड़े गए लोगों को रिमांड पर भी लेगी और उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का उद्भेदन करेगी। संदर्भ में एसपी मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि यह जानकारी मिली थी कि नया भोजपुर थानान्तर्गत चंदा गांव में स्वर्गीय रामचंद्र लाल के पुत्र वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में कुछ लोगों द्वारा मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा द्वारा डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित करते हुए छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।

यह भी देखें :

दरअसल, गठित टीम द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर अवैध आग्नेयास्त्र (पिस्टल) के निर्माण में प्रयुक्त समाग्रियों को बरामद करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके आधार पर इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि कुछ सफेदपोशों के संरक्षक मिल रहा था।

यह भी पढ़े : बक्सर में भ्र’ष्टाचार का हुआ पर्दाफाश, उत्पाद अधीक्षक करवा रहे थे श’राब त’स्करी

धीरज कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...