पटना से पूर्णिया का Expressway होगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे- सांसद

मधेपुरा: चालू वित्तीय वर्ष में बिहार में सड़क निर्माण के लिए 26 हजार करोड़ रूपये के प्रावधान के बाद मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि निर्माण पूर्ण होने के बाद पटना से पूर्णिया वाया मधेपुरा यह एक्सप्रेसवे बिहार का पहला एक्सप्रेसवे होगा जिसका लाभ इस क्षेत्र के लोगों को होगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उक्त बातें मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एनएच 106 और 107 का निर्माण कार्य पूर्ण होने में देरी हुई है। एनएच 106 में वीरपुर से उदाकिशुनगंज तक 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। वहीं एनएच 107 का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए पहल की गई है। मधेपुरा में पांच आरओबी का निर्माण चल रहा है, सभी आरओबी के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मधेपुरा : अपने ही भाईयों पर गोलियां बरसाने वाला हत्यारा गिरफ्तार, दो खोखा भी बरामद…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Expressway Expressway

Expressway

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...