पंचायत चुनाव आते ही सांसद दिनेश चंद्र यादव को मतदाताओं की आयी याद

लंबे समय बाद सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जनता से हुए रूबरू, बोले- विकास कार्यों में आयेगी तेजी

मधेपुरा : चुनाव जीतने के लम्बे समय बाद मधेपुरा सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने शनिवार को जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र का दौरा किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने घूम-घूम कर नाराज लोगों से मुलाकात की। मौके पर लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर सांसद का स्वागत किया।

दरअसल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से मधेपुरा सांसद दिनेश चन्द्र यादव अपने क्षेत्रों में जनता को बहुत कम ही दर्शन दे पा रहे थे। दिनेश चन्द्र यादव ने बताया कि हमारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिलना जुलना हो रहा है, साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दरअसल इस क्षेत्र में जो विकास लंबित है उसे तेजी लाने के दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। सड़क पुल-पुलिया निर्माण के दिशा में भी काफी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लम्बे समय से जनता का दर्शन नहीं हो पाया था। इसलिए आज पूरे क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया गया।

रिपोर्ट : राजीव रंजन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...