Giridih : बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत…

Giridih : शनिवार की शाम को निमियाघाट के पास एक बालू से भरे ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निमियाघाट थाना क्षेत्र के लोहेडीह गांव के रहने वाले रघु ठाकुर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Giridih : पहली बरसात में ही बह गया सड़क, गुणवत्ता पर उठ रहा सवाल, 8 माह पहले हुआ था निर्माण… 

इधर घटना की सूचना पर निमियाघाट पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को निमियाघाट थाना ले आई है। वहीं शव को अपने कब्जे में लिया। इधर रविवार सुबह जब निमियाघाट पुलिस शव का पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजने की तैयारी कर रही थी उसी दरम्यान मृतक के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर निमियाघाट नया थाना परिसर  में ही भीड़ के शक्ल में अड़ गए।

Giridih : व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

वहीं मृतक के माता-पिता सहित पत्नी एवं उनके दो पुत्रों एवं पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक रघु ठाकुर ही अपने परिवार का इकलौता कमाउदार व्यक्ति था जिसके सहारे पूरा परिवार का भरण-पोषण होता था। इसकी मृत्यु के बाद इसकी पत्नी सहित तीन बच्चे सहित मृतक के माता-पिता बेसहारा हो गए। इस स्थिति को देखते हुए उनके परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुआवजा की मांग की जा रही है।

पुलिस जवान के परिजन की बताई जा रही है ट्रैक्टर

इधर भाजपा नेता सुरेंद्र साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया है कि जिस ट्रैक्टर से यह घटना हुई है वह निमियाघाट थाना में पदस्थापित एक पुलिस जवान या उसके परिजन का है जो हज़ारीबाग जिले के इचाक का बताया जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ जिस पुलिस द्वारा अवैध बालू का रोक अथवा बालू ट्रैक्टर को पकड़ा जाता है जिससे आम अवाम के लिए बालू की किल्लत होती है तो वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस जवान का ट्रैक्टर अवैध बालू के कारोबार में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Palamu : जानलेवा बहाली ! दौड़ के दौरान तीन अभ्यर्थियों की मौत, कई बेहोश… 

बताया कि इस ट्रैक्टर का इन्सुरेंस भी फेल है। वही निमियाघाट पुलिस जांच का विषय  बताते हुए कुछ भी बोलने से बचती दिखी।फिलहाल मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों की भीड़ निमियाघाट के नए थाना परिसर में मुवायजे की मांग को लेकर जमे हुए है।।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...