Banka में डूबा किशोर, मौत से परिजनों में मातम

बांका: बांका में पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता पंचायत के चोरवे गांव की है जहां गांव के समीप जल्ला पोखर में शनिवार को डूबने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बलुआ गांव निवासी वीरेंद्र पत्तर की पत्नी फूल कुमारी पोखर के समीप गई तो उसने बच्चे का चप्पल और कपड़ा पोखर के किनारे देखा। उसके बाद बच्चे की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला फिर अनहोनी की आशंका के बाद वह रोने बिलखने लगी। महिला के रोने बिलखने की आवाज पर जब आसपास के लोग पहुंचे तो लोगों ने बताया कि दोपहर के करीब तीन चार बच्चे स्नान कर रहे थे जिसमें दो बच्चे डूबने लगे थे जिसमें एक को गांव के ही एक युवक सौरभ कुमार ने बचा लिया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक इ शव को खोजने में जुट गए लेकिन शनिवार को शव नहीं बरामद हुआ। बच्चे का शव नहीं मिलने के बाद रविवार को लोगों ने सड़क जाम कर दिया। भागलपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने पोखर में खोज कर बच्चे के शव को बाहर निकाला। शव बरामदगी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अमरपुर अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने कहा कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    औरंगाबाद में PACS अध्यक्ष के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka Banka

Banka

Saffrn

Trending News

बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर हलचल तेज, 15...

पटना : बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर राजधानी पटना में हलचल तेज हो गई है। 15 अप्रैल को नई सरकार का...

गिरीडीह में Mutton को लेकर हुआ बवाल, वर-कन्या पक्ष के बीच...

Giridih: झारखंड में शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। शादी के कार्यक्रम से अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला...

Jharnet Profile Update: रांची पुलिस कर्मियों के लिए सख्त आदेश, 24...

 रांची में पुलिस कर्मियों को 24 घंटे में Jharnet प्रोफाइल अपडेट करने का आदेश, नहीं तो मार्च 2026 से वेतन और भत्ते पर रोक...

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...

Education Loan Boost: झारखंड में Guruji Student Credit Card योजना में...

 झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। अब 15 लाख तक एजुकेशन लोन बिना मार्जिन मनी मिलेगा।Education...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img