Commercial Advertisment

मिड-डे मील बना जहर! भोजन में मिली छिपकली, 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बांका : बड़ी खबर बांका से है। बांका जिले के मध्य विद्यालय गोरवा मारन में मिड-डे मील के दौरान छात्रों को परोसे गए चावल में मरी हुई छिपकली मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि उस भोजन को बच्चों को खाने के लिए मजबूर किया गया। परिणामस्वरूप, करीब 15 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों को फूड प्वाइजनिंग के लक्षण थे और फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

जब मिड-डे मील परोसा जा रहा था, छात्रा उषा ने थाली में मरी हुई छिपकली देखी

सूत्रों के मुताबिक, जब मिड-डे मील परोसा जा रहा था, तभी कक्षा छह की छात्रा उषा कुमारी की थाली में एक मरी हुई छिपकली देखी गई। छात्रा ने तत्काल शिक्षकों को इसकी जानकारी दी, लेकिन शिक्षिका ने छिपकली को निकाल फेंका और छात्रों को वहीं भोजन खाने को कहा। बच्चों ने डर और मजबूरी में वहीं खाना खाया। जैसे ही वे घर पहुंचे। सिरदर्द, पेटदर्द और उल्टी की शिकायतें शुरू हो गईं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की

आपको बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि शुरू में इस मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। हालांकि, बच्चों की बिगड़ती हालत और परिजनों के आक्रोश ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। हमारी आपसे अपील है कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज न करें। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि मिड-डे मील जैसी योजनाओं की सख्त मॉनिटरिंग करे, ताकि भविष्य में कोई और बच्चा ऐसा जहर न निगले।

यह भी पढ़े : मध्याह्न भोजन में सांप मिलने से मचा हड़कंप, 100 से अधिक बच्चे हुए बीमार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...