त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, वापसी टिकट पर मिलेगी 20% छूट, 14 अगस्त से होगी बुकिंग शुरू

रांची: त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने एक विशेष योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, यदि यात्री एक ही ट्रेन से आने-जाने का टिकट बुक करते हैं, तो वापसी यात्रा के मूल किराए पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह योजना विशेष रूप से त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लागू की जा रही है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह सुविधा उन यात्रियों को मिलेगी जो 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच यात्रा की शुरुआत करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच वापसी यात्रा का टिकट उसी ट्रेन और श्रेणी में बुक करेंगे। यह छूट केवल 14 अगस्त 2025 से खरीदे गए टिकटों पर ही लागू होगी।

योजना के तहत, बुकिंग केवल दोनों दिशाओं में कन्फर्म टिकटों के लिए ही मान्य होगी। यात्री समूह में आने और जाने दोनों यात्राओं के लिए यात्रियों के नाम और विवरण समान होने चाहिए। साथ ही, टिकट एक ही श्रेणी (क्लास) और एक ही प्रस्थान-गंतव्य ट्रेन के लिए होना अनिवार्य है।

हालांकि, यह छूट राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर लागू नहीं होगी, क्योंकि इन ट्रेनों का किराया मांग के आधार पर बदलता रहता है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत बुक किए गए टिकट रद्द करने पर किसी प्रकार का किराया वापस नहीं किया जाएगा।

रेल मंत्रालय ने बताया कि वापसी यात्रा के मूल किराए पर ही 20 प्रतिशत छूट लागू होगी, इसमें अन्य शुल्क या सेवा शुल्क शामिल नहीं होंगे। यह योजना यात्रियों को किफायती दर पर त्योहारों में आने-जाने का मौका देगी, साथ ही रेलवे के लिए यात्री संख्या का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।


Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...